दु:खद : यहाँ सड़क हादसे मे गई भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की जिंदगी

मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई। हादसे में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब 7:45 बजे सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्करमारते हुए निकल गई है।

पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि सेंट ज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। लोगों ने बताया कि कार चालक ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी जिन्हें स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए।निवासी मुजम्मिल की है। खराबी आने के कारण इसे सेंट ज्यूड चौक के पास वसीम की वर्कशॉप में रखा था।

 

एबीवीपी से वर्ष 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र बिष्ट का सेंट ज्यूड्स चौक के पास श्री गणेश प्रापर्टी नाम से कार्यालय है। शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासू का जन्मदिन था। सभी दोस्त केक काटने के लिए जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय में एकत्र हुए। उनके साथ ऋतिक, ओमी सजवाण व वैभव रावत भी थे। रात करीब आठ बजे केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!