उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: सुंदरम को सिंचाई की कमान, कई अहम विभाग पहले से जिम्मे

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को सिंचाई विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था सचिव दीपेंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है।

सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए विभागों का कार्यभार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में बांटा गया है। सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है। युगल किशोर पंत के पास पहले से सचिव सिंचाई का दायित्व भी है। अब सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में आर मीनाक्षी सुंदरम को नियुक्त किया गया है।

आर मीनाक्षी सुंदरम पहले से ही ऊर्जा और नियोजन विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIDB) के प्रबंध निदेशक (एमडी) भी हैं। साथ ही सेतू आयोग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक समन्वय और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!