ब्रिगेडियर मौत केस: पुलिस मुठभेड़ में दो और आरोपी दबोचे, जांच तेज

Dehradun Brigadier murder case:  देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से जुड़े सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

अब तक इस केस में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दूसरा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात गुनियाल गांव क्षेत्र में दो संदिग्ध आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी।

खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

इस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद कवीश (निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार दूसरे आरोपी का नाम शांतनु त्यागी (निवासी बेहट, सहारनपुर) बताया गया है।

कैसे हुआ था हादसा?

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75 वर्ष) रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे।

वह अपने साढ़ू और एक अन्य साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी से मसूरी रोड की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दो तेज रफ्तार कारें वहां से गुजरीं, जिनमें सवार युवक आपस में फायरिंग कर रहे थे।

अचानक चली एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में जा लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना आपसी गैंगवार का परिणाम थी, जिसमें निर्दोष ब्रिगेडियर इसकी चपेट में आ गए। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का बयान

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!