UKSSSC का बड़ा भर्ती धमाका! 101 सरकारी पदों पर बंपर मौका, 14 सितंबर से शुरू आवेदन

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant), आशुलिपिक (Stenographer), आशुलिपिक ग्रेड-III और आशुलिपिक ग्रेड-II/स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के कुल 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन संख्या 81/उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांक 08 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

UKSSSC Recruitment 2026: 101 पदों का विवरण

आयोग द्वारा जारी भर्ती में विभिन्न विभागों के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक एवं आशुलिपिक के पद शामिल हैं। पदवार विवरण इस प्रकार है:

क्र.सं. पदनाम/विभाग पद
1 वैयक्तिक सहायक, वाणिज्य कर अधिकरण, उत्तराखण्ड 02
2 वैयक्तिक सहायक, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी-नैनीताल 01
3 वैयक्तिक सहायक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम 10
4 वैयक्तिक सहायक, उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली-नैनीताल 02
5 आशुलिपिक, उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून 02
6 आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड 02
7 आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, ब्रिडकुल 03
8 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊँ मंडल, नैनीताल 16
9 वैयक्तिक सहायक, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड 08
10 वैयक्तिक सहायक, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड 08
11 वैयक्तिक सहायक, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड 07
12 वैयक्तिक सहायक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड 06
13 वैयक्तिक सहायक, लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड 05
14 वैयक्तिक सहायक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड 03
15 वैयक्तिक सहायक, उद्योग विभाग, उत्तराखण्ड 01
16 वैयक्तिक सहायक, पंचायतीराज विभाग, उत्तराखण्ड 01
17 वैयक्तिक सहायक, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊँ सम्भाग, हल्द्वानी 01
18 वैयक्तिक सहायक, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, गढ़वाल सम्भाग, देहरादून 01
19 वैयक्तिक सहायक, आवास विभाग, उत्तराखण्ड 22
कुल 101

आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में दस्तावेज अपलोड करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा। जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य है, उन पदों के अभ्यर्थियों को निर्धारित अनुभव प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।

UKSSSC Recruitment 2026 Important Dates

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 08 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन: 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 20 दिसंबर 2026

कहां और कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, अनुभव, आवेदन शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी विज्ञापन में दिए गए निर्देशों एवं शर्तों का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

आवेदन में सहायता के लिए हेल्पलाइन

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

Toll Free No.: 9520991172
WhatsApp No.: 9520991174
E-mail: [email protected]

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!