
Dehradun News: उत्तराखंड में करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रदेश में 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को करवा चौथ का अवकाश रहेगा। यह अवकाश उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए घोषित किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में करवा चौथ पर्व के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को मंजूरी दी गई है। आदेश सचिव राजेन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
महिला कर्मचारियों के लिए घोषित हुआ अवकाश
जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवा चौथ के अवसर पर अवकाश दिया जाएगा। यह छुट्टी 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को रहेगी।

अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। साथ ही, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आदेश का समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा गया है।













Leave a Reply