Advertisement

चुनाव से पहले उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 इंस्पेक्टरों के जिले बदले

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का दौर तेज हो गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जारी सूची में देहरादून, हरिद्वार समेत गढ़वाल के सात जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) कार्यालय की ओर से 39 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इस सूची में गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उन निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जिन्होंने निर्धारित अवधि के तहत अपने वर्तमान नियुक्ति जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।

गढ़वाल के सात जिलों में बदले गए 39 निरीक्षक, देखिए पूरी तबादला सूची

जारी आदेश के तहत पुलिस निरीक्षकों को उनके वर्तमान जिले से दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया गया है। किस निरीक्षक को किस जिले में भेजा गया है, इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है।

  • राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

  • नरेंद्र सिंह बिष्ट को हरिद्वार से चमोली भेजा गया है।

  • मनीष उपाध्याय को हरिद्वार से टिहरी भेजा गया है।

  • मनोहर सिंह को हरिद्वार से देहरादून भेजा गया है।

  • दिग्पाल कोहली को हरिद्वार से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • शांति कुमार को हरिद्वार से देहरादून भेजा गया है।

  • कमल मोहन सिंह को हरिद्वार से देहरादून भेजा गया है।

  • गोविंद कुमार को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

  • देवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • वीरेंद्र चंद्र रमोला को हरिद्वार से देहरादून भेजा गया है।

  • प्रदीप बिष्ट को हरिद्वार से टिहरी भेजा गया है।

  • संपूर्णानंद गैरोला को देहरादून से पौड़ी भेजा गया है।

  • वीरेंद्र सिंह नेगी को देहरादून से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • गिरीश चंद्र शर्मा को देहरादून से रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

  • खुशीराम पांडे को देहरादून से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • अरविंद कुमार को देहरादून से पौड़ी भेजा गया है।

  • देवेंद्र सिंह चौहान को देहरादून से टिहरी भेजा गया है।

  • गजेंद्र बहुगुणा को देहरादून से पौड़ी भेजा गया है।

  • कैलाश चंद्र भट्ट को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है।

  • हरिओम राज चौहान को देहरादून से चमोली भेजा गया है।

  • पंकज देव रानी को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है।

  • कुलदीप रावत को देहरादून से चमोली भेजा गया है।

  • राजेंद्र सिंह खलिया को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है।

  • प्रदीप कुमार राणा को देहरादून से टिहरी भेजा गया है।

  • प्रदीप सिंह रावत को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है।

  • बसंत पांडेय को उत्तरकाशी से टिहरी भेजा गया है।

  • मनोज असवाल को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है।

  • नरेंद्र सिंह को चमोली से टिहरी भेजा गया है।

  • संजय मिश्रा को टिहरी से हरिद्वार भेजा गया है।

  • देवराज शर्मा को टिहरी से चमोली भेजा गया है।

  • प्रवीन्द्र सिंह रावत को टिहरी से रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

  • अजय कुमार जाटव को टिहरी से हरिद्वार भेजा गया है।

  • प्रताप सिंह को टिहरी से रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

  • सुरेश चन्द्र बलूनी को रुद्रप्रयाग से देहरादून भेजा गया है।

  • मनोज कुमार नेगी को रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • सुधीर कुमार को पौड़ी से चमोली भेजा गया है।

  • मोहम्मद अकरम अंसारी को पौड़ी से उत्तरकाशी भेजा गया है।

  • नन्द किशोर भट्ट को पौड़ी से हरिद्वार भेजा गया है।

  • राकेश चंद्र भट्ट को चमोली से हरिद्वार भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!