हल्द्वानी : हल्द्वानी से अजब गजब खबर सामने आ रही है। यहां एक भाजपा नेता की नाराज पत्नी को मानने में नेता के साथ साथ पुलिस भी लगी हुई है। आपको बता दें करीब दो साल पहले लखनऊ से हल्द्वानी पार्टी के संगठन विस्तार के लिए भाजपा नेता यहीं की एक स्थानीय महिला से प्रेम कर बैठा। जबकि वह महिला पहले से तलााक शुदा थी तथा उसके 2 बचे थे।पार्टी कार्यक्रम के बाद दोनो की जान पहचान बढ़ने लगी और धीरे धीरे दोनो का प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद दोनो ने शादी कर ली और महिला भाजपा नेता के साथ लखनऊ चली गई। शादी के कुछ साल तक वैवाहिक जीवन सही तरीके से चल रहा था लेेेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी और महिला लखनऊ से हल्द्वानी आ गई।
अब भाजपा नेता भी पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी।कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।
आपको बता दे पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई। महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।
Leave a Reply