Advertisement

CM Dhami ने की तैयारियों की समीक्षा, दिया क्लीन एंड ग्रीन कांवड़ यात्रा का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार ‘क्लीन एंड ग्रीन कांवड़ यात्रा’ का संदेश व्यापक स्तर पर दिया जाए।

यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा और तकनीकी निगरानी की उच्चतम व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस यात्रा के सफल संचालन के लिए ‘उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप’ विकसित किया जाए, जिसमें कांवड़ यात्रियों से संबंधित सभी सूचनाएं समाहित हों, और जिसका उपयोग प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा संचालन के दौरान किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को आगामी अर्द्धकुंभ का पूर्वाभ्यास मानते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्चतम स्तर पर होगी। अन्य राज्यों जहां से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री आते हैं। इसलिए समन्वय स्थापित कर रियल-टाइम डाटा शेयरिंग के लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रा से पूर्व समस्त अतिक्रमणों को हटाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 

सीएम धामी ने कहा कि ढाबों एवं होटलों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन, फूड लाइसेंस एवं रेट लिस्ट का सार्वजनिक प्रदर्शन, होटल स्वामियों के नामों का स्पष्ट उल्लेखन न होने और ओवररेटिंग की शिकायत पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं

।थूक जेहाद जैसी घटनाएं पहले आई हैं, इस प्रकार की घटनाएं न हो इसके लिए सख्ती से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश झा, पंकज पांडे, विनोद कुमार सुमन, विनय शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर हर घंटे सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की के कांवड़ मेला क्षेत्र व कांवड़ पटरी पर प्रत्येक 1-2 किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल टॉयलेट, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष वाहन, आरओ टैंकर और पेयजल जल एटीएम की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेला 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यातायात को लेकर चारधाम यात्री, स्थानीय नागरिक एवं कांवड़ यात्रियों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!