
समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर
मुख्य सचिव ने स्थापना दिवस समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरी की जाएं, ताकि समारोह गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष फोकस
गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल और सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 6 नवंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।













Leave a Reply