देहरादून से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और आईएएस अधिकारी वंदना को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों अधिकारियों ने केंद्र प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था, जिस पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। अब आगे की प्रक्रिया केंद्र सरकार स्तर पर पूरी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अधिकारी कुछ वर्षों तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। सविन बंसल वर्तमान में देहरादून के जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं, जबकि आईएएस अधिकारी वंदना विभिन्न विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।
राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब दोनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।












Leave a Reply