Advertisement

सत्ता बदलने से आगे की तैयारी, उत्तराखंड की सियासी दिशा बदलने के लिए सेमवाल का बड़ा आह्वान

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के डोभाल चौक में ‘उत्तराखंड मांगे सशक्त विकल्प—समागम एवं मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की राजनीतिक दिशा, क्षेत्रीय हितों और प्रदेश के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

समागम में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक ताकतों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए समान विचारधारा वाली ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सामने चुनौती केवल सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने की भी है। उन्होंने क्षेत्रीय स्वाभिमान और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखते हुए मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में प्रदेश की जनता और यहां की क्षेत्रीय ताकतों की भूमिका मजबूत होनी चाहिए। वक्ताओं ने उत्तराखंड के हितों, जनभावनाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट प्रयास की आवश्यकता बताई।

समागम के माध्यम से क्षेत्रीय राजनीतिक और सामाजिक शक्तियों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में संवाद बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लिए सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!