पैरामेडिकल कॉलेजों को लेकर HNBGU का बड़ा अलर्ट, दाखिला लिया तो खुद जिम्मेदार होंगे छात्र

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सावधान किया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सत्र 2026-27 से पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने वाला कोई भी कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है।

विश्वविद्यालय ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी कॉलेज या संस्थान में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता और संबद्धता (Recognition & Affiliation) की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।

पैरामेडिकल दाखिले को लेकर विश्वविद्यालय की चेतावनी

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई कॉलेज या संस्थान गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम पर पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले का दावा कर रहा है, तो छात्र और अभिभावक पहले उसकी मान्यता और संबद्धता की पूरी जानकारी की जांच करें।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2026-27 से पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने वाला कोई भी कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है।

फर्जी दावों से रहें सावधान

विश्वविद्यालय की सूचना में कहा गया है कि यदि कोई छात्र गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम का इस्तेमाल करने वाले किसी कॉलेज या संस्थान में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है, तो इसकी जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी।

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि कई संस्थान अपने पाठ्यक्रम और सुविधाओं को लेकर प्रचार करते हैं। ऐसे में छात्रों को केवल किसी संस्थान के विज्ञापन, वेबसाइट या किए जा रहे दावों के आधार पर दाखिला नहीं लेना चाहिए।

दाखिले से पहले इन बातों की करें जांच

पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने से पहले छात्र और अभिभावक संबंधित संस्थान के बारे में यह जरूर जांचें कि—

  • कॉलेज या संस्थान की मान्यता वैध है या नहीं।
  • संस्थान की विश्वविद्यालय से संबद्धता है या नहीं।
  • जिस पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला लिया जा रहा है, उसकी मान्यता और वैधता क्या है।
  • कॉलेज की वेबसाइट या विज्ञापन में किए गए दावों की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि करें।

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि दाखिला लेने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता और संबद्धता की पूरी जानकारी प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!