देहरादून में मौत का ट्रक! 16 टायरा पलटा, बाइक सवार आया चपेट में, एक की मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा 16 टायरा भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह सीमेंट से भरा 16 टायरा ट्रक मोहब्बेवाला क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते ट्रक सड़क पर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक भी भारी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस मृतक की पहचान समेत हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

ट्रक के सड़क पर पलटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई की। हादसे में मृतक और घायलों की विस्तृत पहचान एवं स्थिति से संबंधित आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!