
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में वन विभाग के प्रधान सहायक बताए जा रहे कर्मचारी अलग-अलग मौकों पर लोगों से रकम लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पैसे को लेकर बातचीत भी होती दिखाई दे रही है। हालांकि, यह रकम किस काम के बदले ली जा रही थी और लेनदेन की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच
मामले का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहे कर्मचारी की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
SDO ने दिए जांच के आदेश
रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) ज्वाला प्रसाद गौड़ ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।













Leave a Reply