Advertisement

जल संस्थान में पदोन्नति का इंतजार खत्म, 10 अफसरों की बदली कुर्सी; नरेश पाल सिंह को मिली पौड़ी-चमोली की कमान

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड जल संस्थान में लंबे समय से लंबित अधिशासी अभियंताओं की पदोन्नति के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया के माध्यम से अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति का अवसर मिला है। इसके साथ ही शासन ने प्रशासनिक कार्यहित में कई अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

जारी पदोन्नति एवं तैनाती आदेश संख्या 430381/29(1)/2026-(14अधि./2004), पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-1, देहरादून के तहत अधिकारियों को अलग-अलग मंडलों और महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी नरेश पाल सिंह को मिली है। देवप्रयाग जल संस्थान में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत रहे नरेश पाल सिंह को पौड़ी और चमोली जनपदों का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं, मुकेश कुमार को कर्णप्रयाग से प्रभारी अधीक्षण अभियंता के साथ नोडल अधिकारी एफआईयू एवं पीआईयू अमृत की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार की गई है—

  1. नरेश पाल सिंह: अधिशासी अभियंता, देवप्रयाग से अधीक्षण अभियंता, पौड़ी एवं चमोली।
  2. मुकेश कुमार: अधिशासी अभियंता, कर्णप्रयाग से प्रभारी अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी एफआईयू एवं पीआईयू अमृत।
  3. विनोद चंद्र रमोला: प्रभारी अधीक्षण अभियंता, टिहरी से प्रभारी अधीक्षण अभियंता, देहरादून नगर।
  4. नामित रमोला: प्रभारी अधीक्षण अभियंता, देहरादून ग्रामीण से प्रभारी अधीक्षण अभियंता, टिहरी।
  5. नंदकिशोर: अधीक्षण अभियंता, हल्द्वानी में यथावत।
  6. संतोष कुमार उपाध्याय: अधिशासी अभियंता, मसूरी से अधीक्षण अभियंता, वृत्त अल्मोड़ा।
  7. सुशील कुमार सैनी: अधीक्षण अभियंता, गोपेश्वर से सचिव प्रशासन, मुख्यालय देहरादून।
  8. प्रवीण कुमार सैनी: अधीक्षण अभियंता, पौड़ी से अधीक्षण अभियंता, वृत्त पिथौरागढ़।
  9. संजय सिंह: अधीक्षण अभियंता, देहरादून उत्तर से अधीक्षण अभियंता, देहरादून ग्रामीण।
  10. अभिषेक कुमार वर्मा: अधिशासी अभियंता, कोटद्वार से सचिव अप्रेजल, मुख्यालय देहरादून।

लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद जल संस्थान के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!