इन जिलों में होगी आज झमझम बारिश, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।

देहरादून : मानसून अब जाने की तैयारी में है लेकिन बादलों का बरसाना अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के मैदानी इलाकों समेत पहाड़ी इलाकों में बदल बरसे और आज भी 5 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़ आज 29 सितंबर रविवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से राज्य में बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है।उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले लगातार बारिश के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। देहरादून सहित अन्य जिलों में विदाई से पहले मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों पहले 35 डिग्री सेल्सियस तापमान से जूझ रहे लोगों को इस बारिश ने काफी हद तक राहत दी है। वहीं, जाते- जाते भी मानसून तापमान को सामान्य बना रहा है

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!