Advertisement

लक्सर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी अरेस्ट, दो की तलाश जारी

लक्सर: थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते बेहद संवेदनशील माना जा रहा था.

 

बीती 9 अगस्त को हुई पथरी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पीड़िता को छत से नीचे फेंककर फरार हो गए थे. गुस्साए ग्रामीणों ने फेरूपुर चौकी का घेराव कर डाला. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

पीड़ित के परिजनों ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही अरविंद और दो अन्य युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को एक फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया. एसपी देहात शेखर सुयाल के पर्यवेक्षण में कई टीमें गठित कीं. पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग और साक्ष्यों के आधार पर 10 अगस्त को रेलवे स्टेशन पथरी से 19 वर्षीय अरविंद को दबोच लिया.पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया गया है

भिक्कमपुर गांव में ग्रामीण की हत्या: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती आधी रात एक सनसनीखेज वारदात में 45 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है. परिजनों ने गांव के ही युवक दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी में वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स हाथ में हथियार लेकर राजेश के घर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ देर बाद बाहर निकलता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश और आरोपी दीपक के बीच पिछले कुछ दिनों से रंजिश चली आ रही थी. बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी दीपक हाथ में धारदार हथियार लेकर राजेश के घर पहुंचा. उसने सो रहे राजेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!