ब्रेकिंग : Pwd विभाग में बम्पर तबादले,देखे लिस्ट

PWD Uttarakhand Transfer 2026:  उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही विभाग में कार्यरत 16 अपर सहायक अभियंताओं (Civil) को पदोन्नत कर सहायक अभियंता (Assistant Engineer) बनाया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण अनुभाग-1 ने 30 जून 2026 को दो अलग-अलग शासनादेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

इन वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

शासन के आदेश के अनुसार विभाग के मुख्य अभियंता, प्रवर अधीक्षण अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिन प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें शामिल हैं—

  • मुख्य अभियंता दयानंद
  • मुख्य अभियंता रणजीत सिंह
  • मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमार
  • अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गौतम
  • अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती
  • अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह
  • अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार पंत
  • प्रवर अधीक्षण अभियंता दिशांत नेगी
  • सहित कुल 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

16 अपर सहायक अभियंताओं को मिला प्रमोशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की संस्तुति के आधार पर 16 अपर सहायक अभियंताओं (Civil) को वेतनमान ₹56,100–₹1,77,500 (लेवल-10) में सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों में शामिल हैं—

  • गोविंद सिंह जमलेटी
  • दीप चंद
  • मदन लाल वर्मा
  • राजेंद्र कुमार
  • राम नगीना
  • भारत पाल
  • गौरव वर्मा
  • सुरेश बाबू
  • धर्मवीर सिंह
  • नफीस अहमद
  • गिरधर राम
  • गोविंद नाथ
  • अशोक कुमार
  • अखिलेश कुमार
  • संसार चंद्र
  • नरेंद्र कुमार पंवार

दो वर्ष की रहेगी परिवीक्षा अवधि

शासनादेश के अनुसार सभी पदोन्नत सहायक अभियंता कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा (Probation) पर रहेंगे। उनकी वरिष्ठता, सेवा शर्तें एवं अन्य औपचारिकताएं उत्तराखंड सेवा नियमावली के अनुसार निर्धारित की जाएंगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादला और पदोन्नति से संबंधित दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों एवं पदोन्नत अभियंताओं को निर्धारित स्थानों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!