Advertisement

घर पर ट्यूशन पढ़ाने आई युवती के साथ मालिक ने किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर किया था बेहोश।

देहरादून : मामला विंडलास रिवर वैली कुंवा वाला का है       जहां ट्यूशन पढ़ाने आई 22 वर्षीय युवती के साथ फ्लैट के मालिक ने पहले  बनाना शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोश होने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती का भाई भी वहां मौजूद था।

 युवती ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालो को  मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिवार वालो ने फ्लैट मालिक सूर्य प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

 

    दी गई तहरीर में  परिवार   वालों ने बताया की  उनकी एक परिचित महिला विंडलास में ट्यूशन पढ़ाती है। दो-तीन दिन के लिए उसे महिला को किसी काम के कारण बाहर जाना था तो उसे महिला ने उनकी बेटी से दो-तीन दिन तक उनके घर में जाकर एक बच्चे  ट्यूशन पढ़ाने के लिए कहा क्योंकि उस बच्चे के इस वक्त पेपर चल रहे थे  काफी अनुरोध करने पर युवती के परिवार वाले मान गए।

जिसके बाद 16 मार्च को  युवती अपने 14 वर्षीय भाई के साथ महिला के फ्लैट में बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने गई थी।ट्यूशन पढ़ने के बाद बच्चा घर चला गया लेकिन युवती और उसके भाई को महिला के पति सूर्य प्रकाश ने खाना खिलाने के बहाने से रोक लिया, फिर  बनाना शेक में बेहोशी की दवा मिलाकर उन्हें पीला दिया जिसे पीकर वह थोड़ी देर में बेहोश हो गए।

मौके का फायदा उठा कर फ्लैट के मालिक सूर्य प्रकाश ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद मालिक ने दोनो भाई बहनों को इस घटना के बारे में बाहर न बताने की बात कही और बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जैसे तैसे दोनो भाई बहन बचते बचाते घर पहुंचे और युवती ये पूरा घटनाक्रम अपने परिवार वालों को बता दिया। जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने 43 वर्षीय सूर्य प्रकाश के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

परिवार वालो को शिकायत पर पुलिस ने सूर्य प्रकाश को उसके घर रिवर वैली विंडलास से गिरफ्तार कर लिया और अभी मामले की जांच चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!