Dehradun LPG News: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रवार क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।
क्यूआरटी टीम ने किया औचक निरीक्षण
गठित टीमों ने आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति, वितरण प्रणाली और होम डिलीवरी की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।
प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं 28 शिकायतें
जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं।
कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून द्वारा इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आज की गैस आपूर्ति और स्टॉक स्थिति
- घरेलू उपभोक्ता: 17,355 को गैस सिलेंडर की आपूर्ति
- व्यवसायिक उपभोक्ता: 661 को गैस सप्लाई
- घरेलू स्टॉक: 34,786 सिलेंडर उपलब्ध
- व्यवसायिक स्टॉक: 4,080 सिलेंडर उपलब्ध
प्रशासन के अनुसार, घरेलू और व्यवसायिक दोनों श्रेणियों में गैस सिलेंडर का लोड लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की कमी न हो।
होम डिलीवरी पर विशेष फोकस
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए अनावश्यक रूप से एजेंसी पर न बुलाया जाए।












Leave a Reply