ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते देहरादून में आज सभी स्कूल बंद, आदेश जारी 

देहरादून, देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार (28 जुलाई 2026) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा National Disaster Alert Portal द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!