जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मार्गवार जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित मार्गों का मौके पर निरीक्षण करें। इस दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को चिन्हित कर सूची तैयार की जाएगी।
प्रशासन द्वारा निरीक्षण के लिए निर्धारित मार्गों में देहरादून-मसूरी मार्ग, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कांवली रोड, मातावाला से कारगी चौक, निरंजनपुर से रिमला बाईपास, बल्लीवाला चौक से आईएसबीटी, पटेलनगर, नेहरू रोड, धर्मपुर, रायपुर, सहस्रधारा रोड, जाखन, चकराता रोड, क्लेमेंटटाउन और प्रेमनगर सहित शहर के कई आंतरिक मार्ग शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित किए गए गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की फोटो सहित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके बाद संबंधित सड़क विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से आवश्यक मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
प्रशासन ने नामित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की पूरी सूचना और आख्या दो दिवस के भीतर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मानसून के बाद सड़कों की वास्तविक स्थिति का व्यापक आकलन कर प्रशासन का उद्देश्य क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत में तेजी लाना और शहर में लोगों के आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।













Leave a Reply