
व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ वीडियो लगाने वाला युवक गिरफ्तार।
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान आर्मी से जुड़ा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ वीडियो अपलोड किया था।
आरोपी की पहचान देवबंद निवासी अनस के रूप में हुई है।पथरी निवासी सम्प्रीत की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को देवबंद से गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि अनस अक्सर अपने मामा के घर ग्राम जसोदरपुर, पथरी में आता-जाता था। पुलिस ने देश विरोधी गतिविधि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















Leave a Reply