देहरादून में ‘नो एंट्री’ टू अतिक्रमण: बुलडोजर से हटाया अवैध कब्जा

देहरादून : जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में चकतुनवाला क्षेत्र में नगर निगम की सड़क पर एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अवैध रूप से दीवार बनाकर रास्ता बंद करने की शिकायत सामने आई थी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव द्वारा राजस्व टीम और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने अवैध रूप से निर्मित दीवार को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए।

आदेशों के अनुपालन में राजस्व विभाग और नगर निगम देहरादून की संयुक्त टीम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सड़क को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!