चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, टूटी सड़कों पर चला काम का ‘बुलडोजर’

हरिद्वार, चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में सीवरेज कार्य के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत अब तेज़ रफ्तार से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभाग दिन-रात काम कर रहा है, जिससे आम जनता, व्यापारियों और यात्रियों को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने हाल ही में अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और चारधाम यात्रा से पहले हर हाल में सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। इन निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई, गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम) ने जानकारी दी कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज-01 और पैकेज-02 में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

  एक दिन में 641 मीटर कार्य पूरा

पैकेज-01 के तहत:

  • इंडस्ट्रियल एरिया में बिटुमिनस रोड: 410 मीटर
  • दूधाधारी चौक: 124 मीटर
  • इंटर कॉलेज रोड (सीसी रोड): 11 मीटर
  • पीपल वाली गली चौक (टाइल्स रोड): 25 मीटर
  • बिरला फार्म (सीसी रोड): 18 मीटर
     कुल: 588 मीटर

पैकेज-02 के तहत:

  • द्वारका विहार पावर ब्लॉक: 13 मीटर
  • मोहन इंक्लेव (सीसी रोड): 40 मीटर
     कुल: 53 मीटर

 कुल मिलाकर एक ही दिन में 641 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।

प्रशासन का कहना है कि सीवरेज कार्य के चलते जिन सड़कों को खोदा गया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है ताकि चारधाम यात्रा के दौरान आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!