अलर्ट के बीच हड़कंप! आधी रात को कंट्रोल रूम पहुंचे DM, केदारनाथ यात्रा पर कड़ी नजर

 रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ यात्रा के बीच मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

रात में DM का औचक निरीक्षण, कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं जांचीं

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने CCTV के माध्यम से यात्रा मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों और मौसम की स्थिति पर नजर रखने की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

“यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”

निरीक्षण के दौरान DM ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना अनिवार्य है।

SOS सिस्टम और रिस्पॉन्स टाइम पर खास जोर

जिलाधिकारी ने SOS कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज और सटीक होना चाहिए।
आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

24×7 निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे चौबीसों घंटे निगरानी रखें और हर छोटी-बड़ी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!