हल्द्वानी | नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर स्थित भाखड़ा पुल एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। मंगलवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई है।
आमने-सामने की टक्कर बनी जानलेवा
जानकारी के अनुसार, भावना रावत अपनी सहेली नेहा जोशी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतियां सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सहेली की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
दूसरी युवती नेहा जोशी, जो लामाचौड़ क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
लोगों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भाखड़ा पुल क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
तेज रफ्तार और लापरवाही को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण सैनी के अनुसार,
“मंगलवार शाम पिकअप और स्कूटी की टक्कर में एक युवती की मौत हुई है, जबकि दूसरी घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।”











Leave a Reply