उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! IMD का येलो अलर्ट, इन इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा

देहरादून |  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई 2026 को सुबह 10:01 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में अधिक सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार निम्न क्षेत्रों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है:

  • केदारनाथ
  • सोनप्रयाग
  • बालगंगा रेंज
  • सहिया (विकासनगर)
  • धनोल्टी
  • चंबा
  • लच्छीवाला
  • नरेंद्र नगर
  • भगवानपुर
  • कोटद्वार
  • हल्द्वानी
  • रुद्रपुर
  • थराली
  • कर्णप्रयाग
  • कौसानी
  • डीडीहाट
  • गंगोलीहाट
  • लोहाघाट
  • तथा आसपास के क्षेत्र

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
  • नदी, नालों और बरसाती गधेरों के आसपास जाने से बचें।
  • मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों से अपील है कि मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखें और सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!